Doordrishti News Logo

चित्तौड़गढ़ का पांच हजार का इनामी जोधपुर में पकड़ा गया

जोधपुर-नागौर हाईवे होटल पर रेड देकर पकड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर ग्रामीण की स्पेशल टीम ने चितौडग़ढ़ के पांच हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा है। आरोपी चितौडग़ढ़ में वांटेड चल रहा था। आरोपी पकड़े जाने के डर से बार बार ठिकाने बदल रहा था। जोधपुर ग्रामीण में होने की सूचना पर उसे पकड़ा जा सका। आरोपी को जोधपुर नागौर हाईवे स्थित एक होटल पर रेड देकर पकडा गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम जोधपुर ग्रामीण ने एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना राशमी जिला चित्तौड़गढ़ में वांछित अपराधी खेड़ापा के बिरसालू कलां निवासी दिनेश पुत्र शेराराम जाणी को पकड़ा गया। उस पर पांच हजार का इनाम चितौडग़ढ़ पुलिस ने घोषित कर रखा था। उसे जोधपुर- नागौर स्थित एक होटल से पकड़ा गया। वह होटल में ठहरा हुआ था।

बालाजी मंदिर में हुई चोरी का खुलासा,नकबजन गिरफ्तार

पुलिस की टीम में डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार भंवरिया,हैडकांस्टेबल विरेन्द्र चौधरी,मदन मीणा,पप्पूराम मुकनसिंह,हरेन्द्र लोहरा व चुतराराम तथा थाना स्तर पर निरीक्षक लाखाराम,एएसआई अशोक चौधरी,कानाराम व सुरेन्द्र शामिल थे। पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

Related posts: