Doordrishti News Logo

जोधपुर, दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल आर्चरी अकादमी के आर्चर्स ने जिला तीरंदाजी संघ जोधपुर,राजस्थान तीरंदाजी संघ से संबद्ध द्वारा शिकारगढ जोधपुर में जिला स्तरीय रिकर्व कम्पाउण्ड तथा इण्डियन राऊड जूनियर, सब जूनियर महिला, पुरूष तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें अकादमी की एकता वैष्णव ने सब जूनियर वर्ग के 20 और 30 मीटर राउंड में 2 गोल्ड मेडल, जूनियर के 30 और 40 मीटर राउंड में 2 गोल्ड मेडल तथा ओवर ऑल काउंटिंग में 2 गोल्ड मेडल जीतकर कुल 6 गोल्ड मेडल पर कब्जा हासिल किया।

तेजेंन्द्र सिंह ने जूनियर वर्ग के 40 मीटर राउंड में 1 गोल्ड तथा 30 मीटर राउंड में सिल्वर और ओवर ऑल काउंटिंग में 1 गोल्ड मेडल जीतकर कुल 3 मेडल प्राप्त किए। मोहित वैष्णव ने जूनियर वर्ग के 30 और 40 मीटर दोनो में ब्रॉन्ज मेडल तथा ओवर ऑल काउंटिंग में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर कुल 3 मेडल जीते।

चयनित हुए ये सभी आर्चर हनुमानगढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल विजय लक्ष्मी राठौड़ ने अकादमी के प्रशिक्षक धीरेन्द्र शर्मा और सभी विजेताओं को बधाई दी तथा अकादमी की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मोहित वैष्णव, एकता वैष्णव,तेजेन्द्र सिंह सांखला के सम्पूर्ण परिवार का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढें – ससुर पर कातिलाना हमले का आरोपी दामाद गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक, मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान

August 30, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट के रोस्टर में फिर बदलाव

August 30, 2026