हुनर की उड़ान: अभिव्यक्ति संग खिला बचपन

सेंट्रल एकेडमी रातानाडा शाखा ने मनाया ग्रेजुएशन डे और वार्षिक उत्सव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हुनर की उड़ान: अभिव्यक्ति संग खिला बचपन। रातानाडा स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में शनिवार को ग्रेजुएशन कम वार्षिक उत्सव उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। पद्मा मिश्रा की उपस्थिति में मनाए गए इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, एमबीएम विश्वविद्यालय की डीन जयश्री वाजपेयी थीं। उत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ गणेश वंदना से हुई।

इस अवसर पर हुए रंगारंग कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए कई जीवंत सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण सर्टिफिकेट वितरण समारोह था, जहाँ युवा ग्रेजुएट छात्रों को सर्टिफिकेट दिए गए,जो उनकी शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयश्री वाजपेयी ने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और ग्रेजुएट छात्रों को कड़ी मेहनत करने और भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। एकेडमिक गवर्नर अरुण उपाध्याय ने भी कार्यक्रम की सराहना की और छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनकी प्रशंसा की।

सोलर प्लांट से 98 मॉड्यूलर चोरी

माता-पिता अपने बच्चों को मंच पर प्रदर्शन करते देखकर बहुत खुश और गौरवान्वित हुए। कार्यक्रम का समापन प्राचार्या डॉ.पूजा सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित ओर अभिभावकों को धन्यवाद करते हुए किया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026