Doordrishti News Logo
  • शास्त्रीनगर सी सेक्टर स्थित कृष्ण मंदिर में की आकर्षक सजावट
  • कृष्ण के भजनों की बही सरिता, श्रद्धालुओं ने लगाए गोते
  • सीमित संख्या में छोटे-छोटे समूह में करवाया दर्शन
  • कोरोना गाइड लाइन की हुई अक्षरशः पालना

जोधपुर, शहर में कोरोना महामारी के मध्य सोमवार को प्रमुख कृष्ण मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कान्हा की मनमोहक छवि को देखने श्रद्धालूओं की भीड़ कृष्ण मंदिरों में उमड़ी। इस पावन पर्व पर माता-पिता अपने छोटे बच्चों को राधाकृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में तैयार कर मंदिरों में ले गए। बच्चों का उत्साह भी देखने लायक था।

मंदिरों उमड़े बाल कृष्ण

कई मंदिरों में बच्चों की प्रतियोगिता भी हुई। ऐसा ही नजारा था शास्त्री नगर सी सेक्टर स्थित कृष्णमंदिर का जहां कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य व दिव्य रूप से मन्दिर को सजाया गया। यहाँ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दिन भर अनेक धार्मिक आयोजन हुए। मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद द्वीवेदी ने बताया कि प्रात:10 बजे भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया।

मंदिरों उमड़े बाल कृष्ण

मंदिर सचिव राजेंद्र फोफलिया ने बताया कि कोरोना गाईड लाइन की पालना के चलते सीमित संख्या में छोटे-छोटे समूहों में भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। रात 9 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया गया। मंगला आरती में भजन कीर्तन के साथ कान्हा को मखन, मिश्री व पेड़े का भोग लगाया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह उनके प्रमुख पर्वो में से एक है। इस दिन सभी श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में व्रत भी रखते हैं और रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म के बाद आरती कर व्रत खोलने का विधान है।

ये भी पढें – सूरसागर बड़ा रामद्वारा में बैठक आयोजित

ददूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026