Doordrishti News Logo

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर गहलोत सरकार को घेरा

जयपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान में महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरा। शेखावत ने कहा कि आज जोधपुर, धौलपुर और अलवर से महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हिंसा के समाचार हैं। गहलोत जी ने महिला उत्थान पर हमेशा की तरह सिर्फ संदेश ही दिया। मुख्यमंत्री जी सुरक्षा चाहिए, संदेश नहीं। राज्य में बिजली दरों में बढ़ोतरी पर शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार ने बिजली के दाम 1.50 रुपए प्रति यूनिट बढ़ाकर अपनी महिला उत्थान नीति का एक और नमूना दिया है। बढ़ी हुई बिजली की कीमत का असर घर के बजट पर पड़ता है और सुरक्षा के नाम पर सिर्फ संदेश देने वाली राजस्थान सरकार के राज में अब घरेलू बजट भी असुरक्षित हो गया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026