Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री ने बढ़ती तेल कीमतों पर केंद्र सरकार को लिय आड़े हाथों

जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना काल के समय प्रदेश का रेवेन्यू 70-80 फीसदी तक गिर गया। मगर प्रदेश सरकार ने हिम्मत रखी और आज हालातों में सुधार है। कर्मचारियों के बारे में सोच गया है। प्रदेश सरकार योजनाओं पर काम कर रही है। एक लाख लोगों को नौकरियां दी जा चुकी हैं और कई प्रोसेस में है। वे आज जोधपुर में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर उनके निवास स्थान चाडी गांव में शोक संवेदना प्रकट करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बाद में वे नागौर के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री ने बढ़ती तेल कीमतों पर केंद्र सरकार को लिय आड़े हाथों

मुख्यमंत्री गहलोत ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रोजाना पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे है उसके लिए केंद्र की सरकार जिम्मेदार है। महंगाई भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते रहने से बढ़ी है। केंंद्र सरकार अहम और घमंड में चल रही है। जनता का रियेक्शन आ जाएगा। जनता के मन में भय है और आतंक है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बावजूद राजस्थान सरकार सही काम कर रही है, योजनाओं पर कार्य जारी है।

मंत्रियों के खरीद फरोख्त के मुद्दे पर कहा कि उन्हेें गर्व है कि 34 दिनों तक एमएलए साथ रहे। चुनाव पूर्व सीबीआई और अन्य छापों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार की स्कीम होती है। कहां सीबीआई, कहां इंकमटैक्स की रेड दी जाए। उन्हें गर्व है कि 34 दिनों तक एमएलए साथ रहे है। एक भी पैसा ना लिया गया और ना ही दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: