Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री गहलोत का शुक्रवार से जोधपुर दौरा, शाम तक पहुंचेंगे

जोधपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीब साढ़े चार माह पश्चात अपने गृहनगर जोधपुर आने का कार्यक्रम बन रहा है। गहलोत के शुक्रवार की शाम जोधपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। 26 मार्च को वे बीएसएफ की पासिंग आउट परेड समारोह में भागीदारी निभाएंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि औपचारिक रूप से कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।

पिछले साल आए थे जोधपुर

गहलोत पिछले साल 9 नवम्बर को जोधपुर आए थे। उन्होंने जनसुनवाई के अलावा प्रशासन गांव व शहर के संग अभियान के शिविर को देखा था। उसके बाद से गहलोत जोधपुर नहीं आए हैं। ऐसे में अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के इच्छुक लोग बेसब्री से उनकी जोधपुर यात्रा का इंतजार कर रहे हैं।

शुक्रवार शाम को जोधपुर पहुंचने की संभावना

मुख्यमंत्री गहलोत के शुक्रवार शाम जोधपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। शाम को वे सर्किट हाउस में चुनीन्दा लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शनिवार सुबह वे बीएसएफ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बीएसएफ से आने के बाद अभी तक उनका कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। जिला प्रशासन उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा है।

रविवार को करेंगे जनसुनवाई

मुख्यमंत्री गहलोत का रविवार की सुबह सर्किट हाउस में जनसुनवाई का कार्यक्रम है। संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर ने आज बीएसएफ के अधिकारियों के साथ गहलोत की यात्रा को लेकर चर्चा की। सर्किट हाउस में प्रशासनिक लवाजमा तैयारियों की समीक्षा कर रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026