Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री गहलोत तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 11 से 13 नवंबर को जोधपुर- अहमदाबाद दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार 11 नवंबर को 11.30 बजे जोधपुर पहुंचेंगे तथा 12 बजे राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास/लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। सांय 4 बजे मुख्यमंत्री रेजीडेंसी रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित डिजिफेस्ट जॉब फेयर एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा सांय 6 बजे अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें- एससीएसटी प्रावधान के तहत दलित को मुआवजा पर सहमति

शनिवार 12 नवंबर को मुख्यमंत्री रात 10 बजे अहमदाबाद से जोधपुर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम जोधपुर में करेंगे। रविवार 13 नवंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रातः 11.30 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित राजस्थान डिजिफेस्ट जोधपुर-2022 में भाग लेंगे तथा सांय 5 बजे होटल चन्द्र इम्पीरियल के बैंक्वेट हॉल में आयोजित ‘माणक अलंकरण’ सम्मान समारोह में भाग लेंगे। सांय 6.30 बजे मुख्यमंत्री मण्डोर उद्यान स्थित देवल पर थ्रीडी लाईट एण्ड साउण्ड शो का लोकार्पण करेंगे तथा 7.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

प्रदीप कुमार मीणा को पीएचडी की उपाधि

November 14, 2025

पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में एनयूजे ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

November 14, 2025

सतलाना के विद्यार्थियों ने किया पोलिटेक्निक कॉलेज का भ्रमण

November 14, 2025

युवक ने फंदा लगाकर दी जान अन्य हादसों में तीन की मौत

November 14, 2025

युवक पर धारदार हथियार से हमला आरोपी को पकड़ा

November 14, 2025

चोरों ने दो घरों से उड़ाया लाखों का माल एक में मां बेटे को कमरे में बंद किया

November 14, 2025

संपत्ति विवाद में दंपत्ती को स्कार्पियो से घसीटा आरोपी को शांतिभंग में पकड़ा

November 14, 2025

नाकाबंदी स्वीफ्ट कार पकड़ी 43. 250 किलो डोडा पोस्त बरामद

November 14, 2025

जोधपुर से जैसलमेर जा रहे विदेशी पर्यटक का आईफोन गुम हुआ पुलिस ने आधे घंटे में ढूंढ कर सौंपा

November 14, 2025