मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जोधपुर आएंगे

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जोधपुर आएंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार 3 सितंबर को जोधपुर यात्रा पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार गहलोत मध्याह्न 2 बजे जोधपुर पहुंचेंगे तथा सांय 4 बजे श्रीउम्मेद राजकीय स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल ‘जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का अवलोकन करेंगे।

इसे भी पढ़ें- मरीज को जोधपुर छोड़ कर पाली लौट रही एम्बुलेंस 108 बनी आग का गोला

इसके पश्चात मुख्यमंत्री सांय 7 बजे जयनारायण व्यास स्मृति भवन (टाउन हॉल) के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान समुचित व्यवस्थाओं के मद्देनजर विभिन्न प्रकोष्ठ बनाकर प्रभारी नियुक्त किए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews