मुख्यमंत्री व कई दिग्गज नेता आज जोधपुर में
जोधपुर,(डीडीन्यूज)। मुख्यमंत्री व कई दिग्गज नेता आज जोधपुर में। जोधपुर में आज दिग्गज नेताओं का आगमन होगा। शेरगढ़ से भाजपा विधायक बाबू सिंह राठौड़ के पुत्र के विवाह समारोह में केंद्र व राज्य के कई मंत्री आयेंगे। शिकारगढ़ रोड स्थित डारा फार्म हाउस पर आशीर्वाद समारोह होने वाला है।
इसे भी पढ़िए – विधायक जोशी ने किया 25 लाख की लागत से निर्मित सीसी सड़क का शिलान्यास
राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सायं 5 बजे जोधपुर आने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तैयारियों में जुट हैं। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी विवाह समारोह में शामिल होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी इस विवाह समारोह में भाग लेने जोधपुर आ रहीं हैं। इनके अतिरिक्त राजस्थान सरकार के कई मंत्री, विधायक और भाजपा पदाधिकारी भी इस विवाह समारोह में शिरकत करेंगे।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

