Doordrishti News Logo

शतरंज प्रतियोगी का लेपटॉप व रुपए चोरी का खुलासा,आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। शतरंज प्रतियोगी का लेपटॉप व रुपए चोरी का खुलासा,आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार। शहर की प्रतापनगर सदर पुलिस ने 5 जनवरी को एक वाटिका में चल रही शतरंज प्रतियोगिता से प्रतियोगी का लेपटॉप और रुपए चोरी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी से लेपटॉप बरामद किया गया है। महाराष्ट्र से आए प्रतियोगी ने इस बारे में प्रतापनगर सदर थाने में रिपोर्ट दी थी।

इसे भी पढ़ें – रात खेतानाडी मेें चाकूबाजी पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं किया केस

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर का रहने वाला कौस्तुम कृष्णात गोते मराठा यहां जोधपुर में 4-5 जनवरी को एक वाटिका में शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आया था। वह वाटिका के रूम नंबर 6 में ठहरा हुआ था। 5 जनवरी को वह वाटिका के ग्राउण्ड में अपने पांचवें राउण्ड के लिए खेलने गया था और वापिस रूम पर लौटने पर उसका सामान बिखरा पड़ा था।

अज्ञात शख्स उसका लेपटॉप और चार हजार रुपए चोरी कर ले गया। बाद मेें आस पास पूछने पर पता लगा कि सूरज साहू नाम का शख्स उसका लेपटॉप ले जाते दिखा है। बाद में उससे बात करने पर उसने लेपटॉप के बदले 15 हजार रुपए मांगे। इस पर पीडि़त ने प्रतापनगर सदर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अब उदयपुर मावली के हनुमान वाटिका के सामने रहने वाले सूरज साहू पुत्र अंबालाल को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026