शतरंज केरम बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं संपन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शतरंज केरम बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं संपन्न। श्रीपुष्टिकर श्रीपुरोहित सूरजराज रूपादेवी स्मृति महिला महाविद्यालय में रविवार को खेलकूद महोत्सव की कड़ी में शतरंज,कैरम,बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगितायें संपन्न हो गई। खेलकूद प्रभारी डॉ.हरीश चन्द्र व्यास ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं का शारीरिक व मानसिक वृद्धि के विकास के साथ-साथ उनकी अंतर्निहित प्रतिभाओं को मुखरित होने का अवसर मिलता है। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बालिकाओं को अधिकारों व कानूनों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। छात्राएँ खेल को खेल की भावना से खेलकर अपने भविष्य का निर्माण करें तथा अपना ही नहीं बल्कि महाविद्यालय समाज,प्रांत, राष्ट्र में कीर्ति स्थापित करें।

कैरम प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ. माधव देव बोहरा ने बताया कि कला,विज्ञान,वाणिज्य एवं बीसीए की 48 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। एकल प्रतियोगिता में छात्राओं का विशेष उत्साह देखा गया। विजेता फाल्गुनी वैष्णव एवं उपविजेता निशा धाणदिया बनी।

शतरंज प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ. हरीश चन्द्र व्यास ने बताया कि महाविद्यालय की कुल 22 छात्राओं ने पूर्ण सूझबूझ के साथ इस प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन दिया है। विजेता कनिका गहलोत एवं उपविजेता फाल्गुनी वैष्णव रही।टेबल टेनिस प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ.राजेश बोहरा एवं डॉ.राजेश यादव ने बताया कि कुल 26 छात्राओं ने भाग लिया। टेबल टेनिस की प्रतियोगिता सुमेर पुष्टिकर उच्च माध्यमिक विद्यालय के हॉल में संपन्न की गयी। छात्राओं ने एकल में अलग-अलग तीन पारियां खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुस्कान विजेता एवं प्रेरणा उपविजेता रही।

तृतीय बीएल पुरोहित मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन

बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रभारी प्रो. तेजेंद्र वल्लभ व्यास एवं डॉ.पूजा कल्ला ने बताया कि महाविद्यालय की समस्त संकायों से कुल 78 छात्राओं ने तथा नर्सिंग संकाय की 14 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय की बैडमिंटन प्रतियोगिता में भावना जोशी विजेता तथा पम्मी उपविजेता रही। नर्सिंग संकाय की बैडमिंटन प्रतियोगिता में मनीष विजेता तथा शिखा उपविजेता रही।

उपप्राचार्य प्रो (डॉ)तेजेंद्र वल्लभ व्यास ने बताया कि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रशासक विशाल व्यास ने आगामी कार्यक्रम की सूचना देते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता की कड़ी में 2 फरवरी 2026 को शनिश्चरजी के थान स्थित बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन प्रो.स्व. जीआर.पुरोहित की स्मृति में किया जाएगा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026