Doordrishti News Logo

केमिकल टैंकर और ट्रक में भिड़ंत, टैंकर पलटा

-वाहनों का लगा लंबा जाम
-देर रात तक पुलिस मौके पर मौजूद रही
-वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला

जोधपुर,शहर के निकट मंडलनाथ रोड सीआरपीएफ कैंपस के सामने गुरूवार की रात को ट्रक और केमिकल टैंकर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद केमिकल टैंकर पलटी खा गया। जिससे काफी केमिकल रिस कर बह गया। हादसे के बाद मंडलनाथ रोड पर घंटों तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को डायवर्ट कर अन्य रास्तों से निकाला गया।

यह भी देखें-शरद यादव का निधन

एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि मंडलनाथ रोड करवड़ क्षेत्र में गुरूवार की रात को केमिकल टैंकर और ट्रक में भिड़ंत होने से केमिकल टैंकर पलटी खा गया। सूचना पर करवड़ थानाधिकारी बुधाराम आदि वहां पहुंचे। दुर्घटना के बाद काफी वाहनों का जाम सा लग गया। बाद में पुलिस ने अन्य रास्तों से वाहनों को निकाला। देर रात तक केमिकल टैंकर को सीधा करवाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। केमिकल टैंकर से केमिकल भी रिसने लगा था। जिस पर ऐहतियात के तौर पर मंडोर से दकमल को भी मौके पर तैनात रखा गया। टैंंकर के शुक्रवार सुबह तक सीधा करवाने की संभावना बनी है। एसीपी राजेंद्र प्रसास दिवाकर ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026