Doordrishti News Logo

कमिश्नरेट में 596 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग,चालकों पर 185 एमवी एक्ट में कार्रवाई

जोधपुर,कमिश्नरेट में 596 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग,चालकों पर 185 एमवी एक्ट में कार्रवाई। अपराध व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को शाम 5 से रात 9 बजे तक कमिश्नरेट पूर्व व पश्चिम जिले की समस्त थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों व मार्गो पर नाकाबंदी कर चैकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें – अनिता हत्याकांड,कमिश्नर ने टीम को किया सम्मानित

इस दौरान 596 बाहरी राज्यों वाले संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की गई। इसमें 5 शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए चालकों पर 185 एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देश पर सभी थाना पुलिस द्वारा सघन नाका बंदी कर अवैध हथियारों,अवैध शराब,अवैध मादक पदार्थों,व बाहरी संदिग्ध वाहनों की गहनता से चैकिंग की गई। इसमें 596 बाहरी संदिग्ध वाहन चैक किए,शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 वाहन चालकों का 185 एमवी एक्ट के तहत चालान बनाए गए।

राजकोप ऐप पर कुल 138 संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो मिलान कर 52 लोगों का पर्चा बी भरा गया। 9 बंपर लगे वाहनों,11 काला शीशा लगे,2 बिना नंबरी वाहनों,51मॉडिफाइड नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट के चालान काटने की कार्रवाई की गई।

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026