शहर कांग्रेस अन्य पिछड़ा प्रकोष्ठ महासचिव बनने पर चावड़ा का अभिनन्दन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर कांग्रेस अन्य पिछड़ा प्रकोष्ठ महासचिव बनने पर चावड़ा का अभिनन्दन।पीपा क्षत्रिय दर्जी सेवा समिति लालसागर जोधपुर के सचिव एडवोकेट विजयसिंह चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल की ओर से समाजसेवी पूसाराम चावड़ा,पूर्व अध्यक्ष पीपा क्षत्रिय आम न्याति संस्थान महामंदिर को जोधपुर शहर कांग्रेस अन्य पिछडा प्रकोष्ठ का महासचिव नियुक्त होने पर अभिनंदन किया गया। सचिव विजयसिंह चौहान ने उनका माला एवं साफा पहना कर उनका अभिनंदन व स्वागत किया।

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के संबंध में ली बैठक

इस अवसर पर संस्थान के सचिव विजयसिंह चौहान ने पूसाराम चावडा द्वारा समाज हित में किये गये कार्यो की प्रशंसा की तथा आशा व्यक्त की पूसाराम चावडा समाज सेवा करते हुए राजनीतिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ठ पहचान कायम करने जा रहे है। इस अवसर पर संस्थान के सचिव ने चावडा को पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज सेवा समिति की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रतिनिधि मण्डल में विजयसिंह चौहान एडवोकेट,मदनलाल सोलंकी,अशोक चावडा,मोहनलाल तंवर,कन्हैयालाल सोलंकी,पुखराज सोलंकी,मोतीलाल सोलंकी,काना राम सोलंकी,दिनेश गोयल,शांति लाल चौहान,प्रकाश पंवार एडवोकेट,कैलाश पंवार एडवोकेट, दीपक पंवार,राजेश सोलंकी व समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।