Doordrishti News Logo

इदुल अजहा पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

जोधपुर, शहर में रविवार का मनाया जाने वाला पर्व इदुल अजहा पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ईद की नमाज मुख्य ईदगाह जालोरी गेट के बाहर अदा की जायेगी, जिसके लिए सुबह 07.30 बजे से नमाज अदा होने के पश्चात तक यातायात व्यवस्था सामान्य होने तक बदलाव किया गया है।

इस प्रकार रहेगी व्यवस्था

पुरी तिराहा, चांदशाह तकिया, रेलवे स्टेशन से आरआर तिराहा होते हुए ओलम्पिक तिराहा,महावीर कॉम्पलेक्स,गोल बिल्डिंग., 5वीं रोड, सिवांची गेट, बालवाड़ी स्कूल, जालोरी बारी उपरोक्त सभी स्थानों से जालोरी गेट चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया बन्द रहेगा। इस क्षेत्र में केवल पैदल व्यक्तियों के आने-जाने की व्यवस्था रहेगी।

पावटा चौराहा से सरदारपुरा, चौपासनी की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पावटा से डाइवर्ट होकर ताराचन्द सर्किल, सर्किट हाउस रोड,रातानाडा,रेजीडेन्सी रोड, वीसी सर्किल, पी.डब्लुडी, रिक्तिया भैरूजी चौराहा, रोटरी चौराहा, जलजोग चौराहा, 12 वी रोड चौराहा, बोम्बे मोटर चौराहा तक या पीडब्लूडी चौराहा से जेडीए सर्किल, खतरनाक पुलिया, रोटरी चौराहा, जलजोग की तरफ चलेंगे।

चौपासनी रोड़ व सरदारपुरा क्षेत्र से नई सडक़ की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन 5वीं रोड़ चौराहा से मुड़क़र सरदारपुरा डी रोड़, रोटरी चौराहा, रिक्तिया भैरूजी चौराहा एवं न्यू डीआरएम खतरनाक पुलिया, लोको रोड़ पुलिस लाईन के सामने होकर पावटा की तरफ आ सकेगें।

पावटा से सरदारपुरा,चौपासनी की तरफ जाने वाली सिटी बसें पावटा से डाइवर्ट होकर ताराचन्द सर्किल, सर्किट हाउस रोड, रातानाडा की तरफ निकाला जायेगा। वापसी में चौपासनी रोड व सरदारपुरा क्षेत्र से नई सड़क़ की तरफ आने वाली सिटीबसें 5वीं रोड चौराहा से मुडक़र सरदारपुरा डी रोड, न्यू डीआरएम खतरनाक पुलिया, लोको रोड़, पुलिस लाईन बडू हाऊस के सामने से होकर कमला नेहरू कॉलेज, पावटा की तरफ डाईवर्ट की जाएगी।

नमाज में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों के वाहनों के लिए महावीर कॉम्पलेक्स, तारघर के पास,उम्मेद स्टेडियम के सामने पार्किंग स्थल,पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026