मरुधर के वाराणसी से रवानगी समय में मंगलवार से बदलाव
अब शाम 4.50 की जगह 5.10 बजे होगी रवाना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मरुधर के वाराणसी से रवानगी समय में मंगलवार से बदलाव। रेल प्रशासन द्वारा वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस के वाराणसी स्टेशन से संचालन समय में 14 अप्रैल से आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। अब यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन से शाम 5.10 बजे प्रस्थान करेगी।
जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में मंगलवार से एलएचबी रैक
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार,ट्रेन न.14853/ 14863/14865 वाराणसी सिटी- जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 14 अप्रैल मंगलवार से वाराणसी स्टेशन पर शाम 5 बजे आगमन कर 5.10 बजे प्रस्थान करेंगी। अब तक ट्रेन का वाराणसी स्टेशन पर आगमन का समय शाम 4.45 व प्रस्थान का 4.50 निर्धारित था। उन्होंने बताया कि ट्रेन के अन्य स्टेशनों पर संचालन समय एवं ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
