Doordrishti News Logo

अब पहुंचा थाने, पुलिस कर रही सुनार की तलाश

जोधपुर, शहर के महामंदिर रेलवे स्टेशन के नजदीक 5 मार्च की रात साढ़े बारह बजे एक ट्रेवल्स कार चलाने वाले शख्स से सुनार ने होलसैल रेट में सोना दिलाने का झांसा देकर साढ़े पांच लाख रूपए लेकर चंपत हो गया।

पीडि़त सप्ताह भर तक घोड़ों का चौक मेें सुनारों से पता लगाता रहा। मगर कामयाब नहीं हो पाया। अब वह महामंदिर थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया है। पीडि़त नागौर जिले के मेड़तासिटी का रहने वाला है। वह नागौर से जोधपुर आया था।

महामंदिर थाने के एएसआई मीठा लाल ने बताया कि नागौर जिले के मेड़तासिटी के रहने वाले प्रकाशचंद पुत्र बंशीलाल माली ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पहचान छह महिने पहले नागौर निवासी मुन्नालाल पुत्र हनुमानराम तिवाड़ी से हुई थी। तब उसने बताया कि उसे कभी गोल्ड चाहिए तो वह उसे होलसैल रेट में दिलवा देगा।

प्रकाशचंद के अनुसार उसके बच्चों की शादी को नजदीक देखकर उसने मुन्नालाल से संपर्क किया। तब उसने बताया कि वह गोल्ड लेने के लिए जोधपुर आ जाए। तब प्रकाशचंद माली 5 मार्च की रात को जोधपुर पहुंचा और रात साढ़े बारह बजे वह साढ़े पांच लाख रूपए लेकर आया।

तब एक बाइक पर मुन्नालाल, उसका बेटा राजेश व एक अन्य आए थे। उससे साढ़े पांच लाख रूपए लिए और कहा कि वे लोग दस पंद्रह मिनट में आ रहे है। तब तक आप चाय पानी पी लो। काफी देर बाद मुन्नालाल और उसका बेटा नहीं आए। इस पर वह उलझन में पड़ गया। वे लोग उसके साढ़े पांच लाख रूपए लेकर चंपत हो गए।

करीबन सप्ताह भर तक प्रकाशचंद घोड़ों का चौक एरिया में मुन्नालाल के बारे जानकारी जुटाई तब पता लगा कि कोई होलसैल में सोना नहीं देता है और वह कोई फ्रॉड होगा। इस पर पीडि़त प्रकाशचंद शनिवार को महामंदिर थाने पहुंचा और केस दर्ज क रवाया। पुलिस ने अब इसमें आस पास के सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने के साथ आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026