Doordrishti News Logo

शादी के चार महिने बाद गहने व नगदी लेकर चंपत,केस दर्ज

  • पति बोला पत्नी बॉय फ्रेंड से बात करती
  • लिव इन में रह चुकी

जोधपुर,शहर के भीतरी क्षेत्र ब्रह्मपुरी में रहने वाले एक युवक की पत्नी शादी के चार महिने बाद ही गहने नगदी लेकर भाग गई। वह अपने बॉय फ़्रेंड से बातें करती और लिव इन में भी रह चुकी थी। पीडित ने पत्नी के गहने और नगदी लेकर फरार होने पर खांडाफलसा थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस की तरफ से अब जांच आरंभ की गई है।

पुलिस ने बताया कि ब्रह्मपुरी निवासी एक युवक की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी शादी उदयपुर के हिरणमगरी निवासी निशा से 19 अप्रेल 22 को हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार हुई थी। शादी ब्याह का खर्च भी उसी ने उठाया था। तब पत्नी के शरीर पर काफी गहने चढाए गए। मगर शादी के कुछ बाद ही पता लगा कि उसकी पत्नी किसी अन्य से फोन पर बातें करती है जो उसका बॉय फ़्रेंड है और दोनों लिव इन में भी रह चुके हैं। इस पर उसकी पत्नी को टोकाटाकी भी की गई। तब दोनों के परिवार ने मिल बैठकर मामला सुलझाया था। कुछ दिनों तक शांति रही, मगर 18 अगस्त को उसकी पत्नी निशा बिन बताए घर से दो तीन लाख के गहने, 75 हजार की नगदी आदि लेकर चली गई। जो अभी तक नहीं लौटी है। पीडित ने इस बारे में पत्नी निशा के साथ उसके घरवालों पर भी धोखाधडी का आरोप लगाया है। घटना को लेकर खांडाफलसा पुलिस इसमें जांच कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed