जोधपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत का जन्मदिन बुधवार को सेवा कार्यो के साथ सादगी पूर्वक मनाया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता व समाजसेवी गीता बरवड़ और सुरेंद्र कंवर चौहान के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष शारदा चौधरी, विनीता चौधरी, हरीभाई गोस्वामी, मंजुलता गोस्वामी, दीपिका चौहान, राजेन्द्र सोलंकी और मनीष ने मंडोर रोड नीमा नीमड़ी स्थित कुष्ठ आश्रम में फल वितरित किए, गायों को हरा चारा रिजका, वानरों को फल खिलाए।
सभी कार्यकताओं ने वैभव गहलोत को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगल कामना की।

ये भी पढ़े – भोजनशाला का समापन