Doordrishti News Logo

श्मशान रोड पर स्मैक पीते पकड़ा, केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्मशान रोड पर स्मैक पीते पकड़ा,केस दर्ज।शहर की देवनगर पुलिस ने खेमे का कुआं श्मशान रोड पर एक युवक को स्मैक का सेवन करते पकड़ा। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।

घर में घुसकर आधी रात को हमला

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण गश्त पर थे। तब खेमे का कुआं श्मशान रोड पर एक संदिग्ध युवक मिला। जो स्मैक का सेवन कर रहा था। इस पर चांदणा भाखर गली नंबर 6 निवासी सोहेल को स्मैक सेवन के आरोप में पकड़ा गया और केस दर्ज किया गया।