सार्वजनिक स्थान पर डोडा पीते पकड़ा,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सार्वजनिक स्थान पर डोडा पीते पकड़ा,केस दर्ज। शहर के बासनी पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण में एक युवक को सार्वजनिक रूप से डोडा पोस्त का सेवन करते पकड़ा और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।
पाइप में लगे पंखे के हुक में युवती ने लगाया फंदा
बासनी पुलिस ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण की एक होटल नागाजी के सामने गली में एक युवक डोडा पोस्त का सेवन करते मिला। इस पर आरोपी राजगढ़ चूरू निवासी भजनलाल धाणक के खिलाप एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई।
