Doordrishti News Logo

सूने क्वार्टर से दिनदहाड़े नगदी और चांदी के आभूषण चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूने क्वार्टर से दिनदहाड़े नगदी और चांदी के आभूषण चोरी। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र वस्त्र मंत्रालय के एक क्वार्टर में चोरों ने दिनदहाड़े सैंध लगा ली। क्वार्टर से पंद्रह हजार की नगदी और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। पीडि़त ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी।

अधेड़ ने फँदा लगाकर दी जान

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मूलत: पाली के रोहिट हाल वस्त्र मंत्रालय क्वार्टर में रहने वाले प्रेमाराम पुत्र चिमनाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका क्वार्टर दोपहर से शाम तक सूना था। इस बीच अज्ञात चोरों ने क्वार्टर में सैंध लगाकर वहां से 15 हजार की नगदी के साथ 15 तोला चांदी के छड़े चोरी कर ले गए।