आपसी विवाद के चलते मारपीट के केस दर्ज
जोधपुर,आपसी विवाद के चलते मारपीट के केस दर्ज। शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में आपसी विवाद के चलते रास्ता रोककर मारपीट करने के प्रकरण पुलिस में दर्ज हुए हैं।चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में मरूधर केसरी नगर शोभावतों की ढाणी निवासी मोहम्मद अय्यूब पुत्र मोहम्मद बैलिम ने पुलिस को बताया कि शोभावतों की ढाणी निवासी सुरेश सोलंकी और उसके साथियों ने रास्ता रोककर मारपीट की।
यह भी पढ़ें – आयुर्वेद विवि.के होम्योपैथिक कॉलेज में फ्रेशर पार्टी आयोजित
मथानिया थाने में दी रिपोर्ट में हरिसागर सिधियों की ढाणी रामनगर रामपुरा निवासी कानाराम पुत्र लाभू राम माली ने पुलिस को बताया कि सिंधियों की ढाणी रामनगर क्षेत्र में रहने वाले सोमाराम,खेमाराम वगैरा ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। सदर बाजार थाने में गोलनाडी मस्जिद के पास उम्मेद चौक निवासी धर्मेन्द्र पुत्र अशोक कुमार रूपाणी ने पुलिस को बताया कि वह जवाहरखाना रोड से निकल रहा था तब गौरीशंकर, मुक्तेश आदि ने रास्ता रोका और मारपीट करने लगे।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

