Doordrishti News Logo

जोधपुर, केंद्रीय कारागार में बुधवार की रात को एक साथ बड़ी मात्रा में मिले मोबाइल के बाद जेल अधीक्षक की तरफ से जेल में राशन सामग्री की सारसंभाल करने वाले स्टोर इंचार्ज एवं तीन ठेकेदारों के खिलाफ केस दिया है। इन लोगों के मोबाइल में स्टोर में बनाए गए वीडियो से इसका खुलासा हुआ है। मगर यह वीडियो किसने और कब बनाया है। इस बारे में पुलिस सभी मोाबइल की जांच में जुटी है।

बुधवार की देर रात्रि को पुलिस की ओर से औचक निरीक्षण करने की खबर लीक होने के चलते पुलिस के पहुंचने से पहले ही जेल प्रशासन ने निरीक्षण के दावे करते हुए भारी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम कार्ड और चार्जर बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिये थे और बाद में उक्त मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया।

लेकिन अब जेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद जेल प्रशासन ने अपने पर आयी बला को टालने के लिए जेल अधीक्षक ने एक लिखित रिपोर्ट रातानाडा थाने में दर्ज करवाया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार जेल के स्टोर इंचार्ज लक्ष्मण सिंह है। श्यामसुंदर, बाबूलाल एवं सत्यनारायण राशन सामग्री लाने वाले ठेकेदार है।

रातानाडा थानाधिकारी ने बताया कि घटना में यह नामजद रिपोर्ट हुई है। मोबाइल्स को चेक करने पता लगा कि स्टोर का वीडियो है। मगर यह किसने और कब बनाया है। इसकी भी तहकीकात की जा रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026