म्यूल एकाउंट का पैसा चेक से निकालकर फ्रॉडस्टर को दिया युवती पर केस दर्ज
- साइबर ठगी
- नोटिस भेजा
- गुजरात बेंगलुरु से मिली शिकायत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),म्यूल एकाउंट का पैसा चेक से निकालकर फ्रॉडस्टर को दिया युवती पर केस दर्ज। साइबर ठगी का पैसा म्यूल एकाउंट के जरिए खातों उपलब्ध करवाने के पास पहुंच रहा है। बार बार मिल रही शिकायतों पर पुलिस म्यूल एकाउंट धारकों पर शिकंजा कस रही है। इस बार भगत की कोठी की एक युवती के खाते में फ्रॉड डेढ़ लाख रुपया आने पर उसके खिलाफ उदयमंदिर थाने में केस दर्ज हुआ है।
युवती ने फ्रॉड का पैसा चेक से निकालकर फ्रॉड करने वाले को दिए हैं। युवती को गिरफ्तार नहीं किया गया है,बल्कि उसे नोटिस जारी किया गया है। गुजरात और बेंगलुरु से इस बारे में शिकायत मिली थी।
तिलवाड़ा मोड़ पर बाइक हुई स्लीप पीछे आ रहे ट्रक से महिला कुचली
उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि भगत की कोठी की रहने वाली एक युवती के खिलाफ साइबर फ्रॉड से संबंधित केस दर्ज किया गया है। युवती के म्यूल एकाउंट में तकरीबन डेढ़ लाख रुपया है। यह पैसा मार्च अंतिम सप्ताह और अप्रेल माह के बीच आया है। युवती ने रुपया बाद में कचहरी स्थित एक बैंक के जरिए चेक से निकाले और फ्रॉड करने वाले को दिए है।
युवती के खिलाफ साइबर फ्रॉड संबंधी केस दर्ज किया गया है। उसे नोटिस जारी किया गया है, गिरफ्तार नहीं किया गया। सब इंस्पेक्टर रीना कुमारी की तरफ से उदयमंदिर थाने में युवती के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी गई है।
