तिलवाड़ा मोड़ पर बाइक हुई स्लीप पीछे आ रहे ट्रक से महिला कुचली
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तिलवाड़ा मोड़ पर बाइक हुई स्लीप पीछे आ रहे ट्रक से महिला कुचली। शहर के निकट चौपासनी स्थित तिलवाडिय़ां फांटा मोड़ पर 26 मई की रात में बाइक सवार दंपत्ति हादसे का शिकार हो गया। मोड़ पर अचानक बाइक स्लीप हुई और पीछे से आए एक ट्रक से महिला कुचली गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के परिजन की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।
पुलिस देख डंपर छोड़ भागा चालक पीछे पैदल भागी पुलिस
हादसे में महिला का पति भी कुछ चोटिल हो गया। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि न्यू पावर हाउस रोड स्थित कमला नेहरू कॉलोनी इसाईयों का कब्रिस्तान निवासी मदद अली पुत्र मो.हनीफ की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका भाई और भाभी खैरूनिशां 26 मई की रात को बाइक पर गांगाणा से घर की तरफ से आ रहे थे। यह लोग जब तिलवाडिय़ां फांटा चौपासनी पहुंचे तब मोड़ पर पीछे से आ रही एक ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी भाभी खैरूनिशां की मौत हो गई। भाई को भी चोट लगी।
पुलिस ने बताया कि मोड़ पर अचानक बाइक स्लीप होने से पीछे आ रही ट्रक से महिला कुचली गई और उसकी मौत होना प्रतीत हुआ है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से भी पता लगाया जा रहा है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।
