व्यवासायिक सिलेण्डर के भंडारण करने वाले दो चालकों पर केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),व्यवासायिक सिलेण्डर के भंडारण करने वाले दो चालकों पर केस दर्ज। अमेरिका ईरान युद्ध के बीच बढ़े तेल गैस संकट के बीच घरेलु और व्यवसायिक सिलेण्डरों का अवैध रूप से भंडारण किए जाने पर जिला रसद विभाग की कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में झंवर थाने में दो चालकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जो व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों का भंडारते करते पाए गए। झंवर पुलिस ने इसमें अब जांच आरंभ की है।
अफील की डळी और अफीम का दूध बरामद,एक गिरफ्तार
झंवर पुलिस ने बताया कि जिला रसद विभाग प्रवर्तन अधिकारी राधेश्याम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि विभाग की तरफ से अवैध रूप से गैस का भंडारण कर सिलेण्डर जमा रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। झंवर क्षेत्र में दो ऑटो चालकों राकेश विश्रोई और मालूराम विश्रोई को अवैध गैस सिलेण्डर का भंडारण करते पाए जाने पर पकड़ा गया। दोनों के पास में व्यवासायिक सिलेण्डर मिले थे। झंवर पुलिस ने ईसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
