Doordrishti News Logo

दहेज उत्पीडऩ में सही जांच नहीं करने का आरोप

जोधपुर, शहर के एक आरपीएस, दो महिला अफसरों सहित पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ दहेज उत्पीड़ऩ केस में सही जांच नहीं किए जाने का आरोप एक महिला की तरफ से लगाया गया है। पीड़ित महिला ने अदालत की शरण लेकर अब केस दर्ज करवाया गया है। प्रकरण में हालांकि चालान भी हो रखा है और आरोपी को जेल भेजा गया था। फिलहाल कुड़ी पुलिस इस बारे में तफ्तीश कर रही है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि जयपुर के लक्ष्मीनगर की रहने वाली एक महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें आरोप लगाया गया कि उसके भाई के खिलाफ दहेज उत्पीड़ऩ का एक केस दर्ज गत वर्ष अक्टूबर में हो रखा था। जिसकी जांच एक आरपीएस और महिला अफसरों द्वारा की गई।

जांच सही नहीं किए जाने पर उसके भाई के खिलाफ चालान पेश कर दिया गया और बाद में उसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। कुड़ी पुलिस ने बताया कि घटना में एक कांस्टेबल को भी नामजद किया गया है। महिला के भाई के खिलाफ दहेज उत्पीड़ऩ का आरोप उसकी पत्नी ने लगाया था। बाद में जांच में महिला के भाई को गिरफ्तार कर जेल भिजवाने के साथ चालान भी पेश हुआ था।

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026