आपसी विवाद में कार में तोड़फोड़ पीड़ित से मारपीट
जोधपुर(डीडीन्यूज),आपसी विवाद में कार में तोड़फोड़ पीड़ित से मारपीट। शहर के निकट जाजीवाला धोरा के पास में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की कार को रुकवा कर हमला किया। कार को आगे पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने के साथ मालिक के साथ मारपीट की। पीडि़त ने इस बारे में बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी है।
यह भी पढ़िए – शिकायत पर पहुंचे डिस्कॉम हैल्पर से मारपीट,दस्तावेज फाड़े
विश्नोईयों की ढाणी बनाड़ निवासी राकेश पुत्र मोहनलाल विश्रोई ने रिपोर्ट दी कि वह शनिवार की रात अपनी स्वीफ्ट कार लेकर जाजीवाल धोरा से निकल रहा था। तब गौतम, अशोक,सुनील, महावीर,प्रकाश एवं दस बारह लोगों ने उसकी कार को रुकवाया और हमला किया।
इन लोगों ने उसकी कार को आगे पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर डाला। उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि इनके बीच में आपसी विवाद है,जिसके चलते यह हमला किया गया है। फिलहाल मामले में आरोपी गिरफ्तार नहीं है।
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

