Doordrishti News Logo

कार डेकोर मालिक ने ग्राहक से की मारपीट,झूठे केस में फंसाने की धमकी

जोधपुर,कार डेकोर मालिक ने ग्राहक से की मारपीट,झूठे केस में फंसाने की धमकी। शहर के सरदारपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक कार डेकोर के मालिक ने अपने ग्राहक से मारपीट की और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें – रिश्तेदार युवक ने किशोरी को नशीला जूस पिलाने के बाद की छेड़छाड़

पीडि़त ग्राहक की तरफ से अब सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने बताया कि बालोतरा निवासी मुकेश कुमार पुत्र रामाराम प्रजापति की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।

इसमें बताया कि वह सरदारपुरा मेें आए चौधरी कार डेकोर पर खरीददारी के लिए गया था। मगर दुकानदार उसके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के साथ मारपीट की और एससीएसटी केस के साथ लडक़ी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने के लिए धमकाया।

चौधरी कार डेकोर के संचालक ने उसके साथ गाली गलौज करने के साथ गलत इल्जाम लगाया। सरदारपुरा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed