Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के रेजीडेंसी रोड पर आज दोपहर में एक कार में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड वहां पर पहुंची और आग को बुझाया गया। कार में लगी आग से कोई हताहत नही हुआ है। कार में आग लगने पर आस पास काफी लोगों का जमावड़ा होने के साथ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार दोपहर में रेजीडेंसी रोड स्थित निजी अस्पताल के निकट एक कार के अगले हिस्से में आग लगने से आस पास अफरातफरी मच गयी। लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर बाद में दमकल की गाड़ी को बुलाना पड़ा। आग संभवत: इंजन में शॉट सर्किट से लगना प्रतीत हुआ है। गाड़ी के टायर अगला बोनट व पिछला कुछ हिस्सा जलकर नष्ट हुआ है। फिलहाल कार मालिक का पता नहीं लग पाया है।

ये भी पढें – संदिग्ध हालात में घर में दम घुटने से युवती की मौत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026