Doordrishti News Logo

कार और दुपहिया वाहन चोरी,थानों में केस दर्ज

जोधपुर,कार और दुपहिया वाहन चोरी,थानों में केस दर्ज।कमिश्ररेट में एक स्थान से कार और अन्य स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी हुए है। अलग अलग पुलिस थानों में इस बाबत केस दर्ज कराए गए है।

यह भी पढ़ें – रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर डंपिंग स्टेशन की समस्या का जल्द होगा समाधान-भंसाली

मंडोर पुलिस ने बताया कि पुनित नगर लालसागर में रहने वाले बलवंत मंडा पुत्र बनवारीलाल मंडा ने रिपोर्ट दी। इनके अनुसार 23 सितम्बर की रात्रि के समय अज्ञात चोर उनके घर के बाहर खड़ी स्वीफ्ट कार को चुरा ले गए।

दूसरी तरफ शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि मूलत: बालोतरा के गिड़ा थानान्तर्गत खोखसर हाल बर्गी कॉलोनी मसूरिया निवासी मदनलाल पुत्र भैराराम अपने किसी काम से एमडीएम अस्पताल आया था। यहां अस्पताल परिसर से उसकी बाइक चोरी हो गई।

देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में वासुदेव पुत्र रामविलास जाट ने पुलिस को बताया कि 23 सितम्बर को दिन में वह राज अस्पताल आया था। जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया। इधर निजी स्कूल के पास खेमे का कुआं पाल रोड क्षेत्र में रहने वाले राहुल वैष्णव पुत्र चन्द्रप्रकाश वैष्णव ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस को बताया कि वह एक क्रिकेट एकेडमी गया था। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।

भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में ओमप्रकाश पुत्र लूणा राम जाट ने पुलिस को बताया कि 23 सितम्बर को बासनी रेलवे स्टेशन की पार्किंग से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।

एयरपोर्ट थाना पुलिस के अनुसार आशापूणा नैनो मैक्स शिकारगढ़ निवासी रमेश कुमार पुत्र राजपाल सिंह जाट की बाइक रात को घर के बाहर से चोरी हो गई।

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed