जोधपुर,शहर के पावटा स्थित मेजर शैतान सिंह सर्किल में नक्सली हमले में शहीद हुए 23 सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि ढ़ी गई। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष शंभू सिंह मेड़तिया ने बताया कि इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। केंद्र सरकार को कड़ा फैसला लेकर नक्सलवाद का हमेशा हमेशा के लिए खात्मा करना चाहिए।

Candle burning tribute to martyrs of Naxali attack

श्रद्धांजलि सभा में शारीरिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हापुराम चौधरी, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, भंवरा राम जाखड़, संतोक सिंह सिनली आनंद सिंह नरूका, आनंद सिंह राठौड़, ओम सिंह गहलोत, पीयूष ज्ञानी, महेंद्र सिंह चौधरी आदि नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।