पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर व मण्डोर के समस्त अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों एवं गत वर्षों में पास आउट समस्त शाखाओं के डिप्लोमा विद्यार्थियों हेतु उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय जोधपुर व राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय,जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को निजी क्षेत्र की मांग के अनुसार कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया।

कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में 27 अभ्यर्थी चयनित

इस शिविर में SKH-Y tech(P) Ltd.,Gujarat (MNC), O.S. Motor (Mahendra),Bharat Industrial Corporation, Dimond Tool, Rahul Enterprises एवं Mayank/Toyota Motersने भाग लिया। इन कम्पनियों के कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में 100 से अधिक बेरोजगार डिप्लोमा होल्डर ने भाग लिया और लगभग 60-70 डिप्लोमा अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया। केवलSKH-Y tech(P) Ltd. गुजरात ने मैकेनिकल,इलेक्ट्रीकल एवं इलेक्ट्रोनिक्स के लगभग 40 छात्रों को रोजगार उपलब्ध करवाया।

प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन प्लेसमेंट अधिकारी टीआर राठौड ने सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ.अजय माथुर एवं मण्डोर प्राचार्या डाॅ.शालिनी गर्ग ने भी खुशी व्यक्त करते हुए सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।