Doordrishti News Logo

शिविर 360 लोगों के आंखों की जांच

लैंस लगाने के लिए 42 का रजिस्ट्रेशन

जोधपुर,सिंधी यूथ वेलफेयर सोसाइटी एवं मथुरा दास माथुर चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में आंखों का निःशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर रविवार को स्वर्गीय भगत होतचंद मूलचंदानी भवन चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में संपन्न हुआ।

सोसाइटी अध्यक्ष प्रेम थदानी ने बताया कि शिविर में मथुरादास माथुर अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद चौहान एवं उनकी टीम द्वारा 360 लोगों के आंखों की जांच की गई एवं जरूरतमंदों को समाज के भामाशाह रमेश वाटवानी व उनकी टीम द्वारा नजर के चश्मे दिए गए।

सोसायटी सचिव नरेंद्र लोकवाणी एवं महासचिव भगवान शिवलानी ने बताया इस शिविर में 360 मरीजों की आंखों की जांच की गई जिसमें लगभग 300 नजर के चश्मे वितरित किए गए एवं 42 मरीजों की आंखों की जांच कर मथुरादास माथुर अस्पताल में आंखों के लेंस लगाने के लिए सोसायटी द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया। संयोजक रमेश झामनानी ने बताया इस शिविर में मरीजों को आंखों की दवा प्रदीप वरदानी एवं राजकुमार लाला की तरफ से वितरित किए गए एवं आंखों की जांच मशीन भामाशाह लक्ष्मण संभवानी द्वारा उपलब्ध कराई गई।

ये भी पढ़ें- समान पात्रता परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा

इस अवसर पर प्रेम थदानी,सोसाइटी अध्यक्ष भगवान शिवलानी,महासचिव गिरधारी परदासानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र लोकवाणी,सचिव रमेश झामनानी, जितेंद्र आईदासानी, हरीश चंद्र लखानी,राधाकृष्ण बालानी, भगवान फुलवानी,डॉक्टर तेजूराम तुलसीदासानी,तीरथ डोडवानी,हरीश देवनानी,अशोक टेकवानी,डीके परयानी,हरीश परयानी,सुंदर दोलानी, गुरमुख रेलवानी,मनोहर मोरदानी, अशोक कृपलानी,शंकर आईदासानी, प्रभु टेवानी,राजकुमार परमानी,दिनेश सम्भवानी,किशन दासानी के अलावा रातानाडा सिंधी हिंदू पंचायत के हरीश कारवानी, कैलाश थावानी,सुरेश भाग्या, ईश्वर चेलानी,धीरूभाई गोस्वामी,

बासनी पंचायत के सुनील मिरचंदानी,सिंधु सेना के संजय चंदीरामानी, सन्नी मोटवानी,राजकुमार मखीजा,तुषार मिरचंदानी,भानु सत्यानी, खेमचंद चुंगलानी,प्रताप नगर पंचायत के अशोक मूलचंदानी,लक्ष्मण मूलचंदानी सिंधी वेलफेयर आई सोसाइटी स्विस के गोरधन वीरवानी, अन्नु भोजवानी, भगवान चेलानी एवं मातृशक्ति में आरती मंगलानी,भारती मंगलानी,नंदलाल राणे,केडी इसरानी, नारायण खटवानी,जेठानंद लालवानी, पार्षद नरेंद्र फिथानी,राजकुमार आसुदानी,विक्रम सिंह पंवार,पूर्व पार्षद सुनीता झामनानी शिविर में उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

RPSC एनेस्थीसिया ब्रांच में 4 डॉक्टरों का चयन

June 23, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों के लिए नामांकन शुरू

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य ने उम्मेद चिकित्सालय का किया निरीक्षण

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव ने एम्स एवं पावटा अस्पताल का किया निरीक्षण

June 23, 2026

समदडी-लूनी रेलखण्ड के मध्य आरयूबी निर्माण

June 23, 2026

बासनी-सालावास रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य से रेलवे फाटक 8 दिन बंद रहेगा

June 23, 2026

पुण्यतिथि पर सुंदर सिंह भंडारी को दी पुष्पांजलि

June 23, 2026

पावटा अस्पताल में सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत,ICU में भर्ती

June 23, 2026

सात साल से फरार 25 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार

June 23, 2026

You missed