Doordrishti News Logo

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने व लिंक भेज कर तीन खातों 2.57 लाख उड़ाए

जोधपुर,साइबर ठगों ने दो लोगों के तीन बैंक खातों से 2.57 लाख की रकम साफ कर दी। एक व्यक्ति को लिंक भेजा तो दूसरे को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर कॉल किया। पीडि़तों ने अब संबंधित थानों में मामले दर्ज करवाए हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किए हैं। अग्रिम जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- वृद्धा की हत्या कर चेहरा नोच कर खाने वाले युवक की मौत

कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि 53 बापू नगर झालामंड निवासी ओमसिंह चौहान पुत्र बंशीसिंह चौहान ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पास किसी शख्स का कॉल आया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात की। फिर उसके द्वारा भेजे गए लिंक से क्लिक किए जाने पर खाते से 58 हजार 601 रुपए निकाल लिए। इस बारे में पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। इसी तरह महामंदिर पुलिस ने बताया कि राजीव नगर तीसरी पोल के बाहर महामंदिर के रहने वाले अशोक सिंधी पुत्र अर्जुनलाल सिंधी ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसके मोबाइल पर किसी ने लिंक भेजा। जिस पर उसने क्लिक किया तो उसके दो बैंक खातों से चार बार में 1.99 लाख रुपए निकाल लिए गए। पहले खाते से दो बार में 95 हजार एवं 3999 एवं दूसरे खाते से 98 हजार एवं 1999 रुपए निकाले गए। महामंदिर पुलिस अब जांच में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026