• बस परिचालक से मारपीट
  • नगदी छीनने का आरोप

जोधपुर, शहर से निकटवर्ती गांवों में चलने वाली निजी बस ऑपरेटरों में रूट को लेकर जंग जारी है। लगातार केस सामने आ रहे हैं। इसमें ज्यादातर मामले बाड़मेर जैसलमेर रूट पर चलने वाली बसों के आते हैं। निजी बस ऑपरेटरों के झगड़े में एक बस परिचालक से मारपीट कर नगदी छीन कर ले जाने का केस शास्त्रीनगर थाने में दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी सहित अन्य के खिलाफ जांच आरंभ की है। शास्त्रीनगर  पुलिस ने बताया कि बाड़मेर जिले के सांजटा निवासी जगदीश पुत्र लसाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह गो-रसिया ट्रैवल्स की बस पर कंडेक्टर है। रात्रि को वह बस लेकर 12 वीं रोड चौराहा के पास अन्य ट्रैवल्स एजेंसी के सामने पहुंचा। जहां पर नवीन और उसके चार पांच साथियों ने उसको बस से उतार कर मारपीट की और जेब में रखी 52 सौ रूपये की नकदी छीनकर ले गए।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026