दो सूने घरों में आधी रात को घुसे नकबजन,लाखों का माल उड़ाया
- गश्त के बावजूद कमिश्ररेट में नकबजन सक्रिय
- मंडोर और देवनगर थाना क्षेत्र में 16-17 मार्च की रात को लगी सैंध
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो सूने घरों में आधी रात को घुसे नकबजन,लाखों का माल उड़ाया। कमिश्ररेट पुलिस की नित्य रात्रिकालीन गश्त को नकबजन धत्ता बताकर चोरियां कर रहे हैं। सूने मकानों में आसानी से चोरी की वारदात कर निकल रहे हैं। शहर के मंडोर और देवनगर थाना क्षेत्र में दो सूने मकानों में चोरों ने सैंधमार कर वहां से लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ किया है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है। दोनों घटनाएं 16-17 मार्च की रात ढाई से तीन बजे के बीच हुई है।
मंडोर पुलिस थाने में मूलत : ओसियां हाल लाल सागर स्थित गोकूल धाम सोसायटी बंग द्वितीय में रहने वाले जितेंद्र पुत्र जुगल किशोर माहेश्वरी ने रिपोर्ट है। इसमें बताया कि 16 मार्च को उसका पुत्र घर पर ताला लगाकर गांव आ गया था और घर इस बीच सूना था। 17 को सुबह यहां वापिस आए तो चोरी का पता लगा।
घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि चोर घर में दीवार फांदकर अथवा कूद कर घुसे थे। चोरों ने घर की प्रथम मंजिल से प्रवेश किया और फिर कमरों और अलमारियों ताले तोड़ दिए। जिसमें रखे सोने के आभूषण मसलन पांच अंगुठियां, एक बोर,सोने का एक सेट,चांदी 8-10 अंगुठियां,15 हजार की नगदी,आर्टिफिशियल ज्वैलरी के सात आठ आइटम आदि चोरी कर गए।
भारत पाक सीमा के समानांतर दौड़ेगी रेल
फुटेज में दो शातिर नकबजन साफ तौर पर नजर आ रहे हैं,जो रात ढाई से तीन बजे के बीच प्रवेश करने से पहले यह लोग किसी बड़े कपड़े से अपना मुंह भी ढंक रहे थे।फिलहाल मंडोर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। अब चोरों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।
देवनगर थाना
देवनग पुलिस ने बताया कि नन्दन वन मुख्य चौपासनी रोड,स्थित एलआईजीएच स्कीम निवासी फिरोज खान पुत्र इन्साफ अली ने चोरी की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 16-17 मार्च की रात करीब 2. 30 बजे से 3.30 बजे के बीच अज्ञात चोर उनके मकान की दूसरी मंजिल की छत से अंदर घुसे। चोरों ने छत के दरवाजे की जाली में हाथ डालकर दरवाजा खोला और ऊपर बने कमरे में प्रवेश कर अलमारी का ताला खोल दिया।
चोर अलमारी में रखे बच्चे के गुल्लक से करीब 30 हजार रुपए नकद,डेढ़ तोले की सोने की चेन, कानों के टॉप्स,कान की बाळियां, सोने की अंगूठी,दो जोड़ी चांदी के पायजेब सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा कमरे में टंगे कपड़ों में रखी नकदी भी निकाल ली।
जाग होने पर भागे चोर
रिपोर्ट में बताया कि सुबह करीब 3 45 बजे आवाज सुनकर उसकी नींद खुली तो चोर मौके से छत के पीछे के रास्ते से भाग गए।
