Doordrishti News Logo

जोधपुर, राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट के लिए पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। ये बहुत ही प्रगतिशील बजट है जो भारतीय टैब के माध्यम से डिजिटल रूप में प्रस्तुत किया गया है। देश के सामने जो चुनौतियां थी उन चुनौतियों को समझकर अगले दशक का एक प्रकार से रोड मैप इस बजट में दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि बजट 2021 शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीणों,गरीबों और वंचितों के उत्थान का दस्तावेज है। गहलोत ने कहा कि विकास की कल्पना और विकास, दोनों को देश के गांव,गरीब,किसान, दलित,आदिवासी और मजदूरों तक पहुंचाने के लिये इस बजट में कई समावेश किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक एवं सर्व कल्याणकारी है। इस बजट में समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। विशेषकर गरीबों, वंचितों और किसानों के लिए यह बजट कई सौगातें लेकर आया है। शिक्षा, स्वास्थ्य,कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं को समर्पित इस बजट से मध्यम वर्गीय वेतनभोगी एवं व्यवसायीवर्ग को निश्चित रूप से बेहद लाभ मिलेगा, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का ऐलान इस बजट में किया गया है जिसके तहत शहरों में अमृत योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए 2,87, 000 करोड़ रुपये जारी किए गए। इस योजना का बहुत बड़ा लाभ मारवाड़ सहित सम्पूर्ण पश्चिमी राजस्थान में स्वच्छ पेयजल के रूप में मिलेगा। गहलोत ने कहा कि बजट के माध्यम से देश के उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी हो गई है। देश में डेवलपमेंट फाइनेंसियल इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा। रेलवे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, एनएचएआई के टोल रोड, एयरपोर्ट जैसे संसाधनों को असेट मोनेटाइजेशन मैनेजमेंट के दायरे में लाया जाएगा। समर्पित मालवाही गलियारा कमीशनिंग के बाद ऑपरेशन ऐंड मेंटनेंस के साथ चालू होने से देश के उद्योग जगत को गति मिलेगी। यह बजट देश के बुनियादी ढांचागत विकास के साथ ही किसानों के उन्नयन के लिए, युवाओं के रोजगार एवं उद्योग जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026