Doordrishti News Logo

जोधपुर, स्वच्छ भारत अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित किये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर में कमांडेंट (प्रशिक्षण) योगेंद्र सिंह राठौड़ के दिशा निर्देशन में मण्डोर उधान में साफ-सफाई का आयोजन किया गया जिसमें सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के उपस्थित सभी अधिकरी,अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिकों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर उत्तर नगर निगम मेयर कुन्ती परिहार भी मौजूद थी। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मदन सिंह परिहार, जेठू सिंह राठौड, निरीक्षक, पी.डब्लयू.डी एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक भी मौजूद थे। बीएसएफ की तरफ से 1 दिसम्बर से यह अभियान चलाया जा रहा है जो 15 दिसम्बर तक जारी रहेगा।

Related posts: