Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला पश्चिम में एक महिला ने अपने काकी ससुर के बेटे पर यौन शोषण करने और गहने हड़पने का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। घटना बासनी इलाके में एक क्षेत्र की बताई गई है। पुलिस ने बताया कि जिला पश्चिम में 30 साल की महिला की तरफ से अपने देवर प्रवीण के खिलाफ यह रिपोर्ट दी गई। इसका कहना है कि उसका पति और देवर एक ही फैक्ट्री में काम करते हैं। ऐसे में देवर का घर पर आना जाना था।

करीबन दो साल पहले उसने दुष्कर्म कर फोटो व वीडियो बना लिया था। जिसको सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका दो साल से यौन शोषण करता आ रहा है। आरोप है कि उसके देवर ने गहने भी हड़प लिए। पुलिस ने महिला की तरफ से मामला दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया है। उसका आज मेडिकल करवाने के साथ बयान लिए जाने है। घटना की जांच महिला अधिकारी द्वारा की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026