Doordrishti News Logo

निवेश के नाम पर लोगों से चार करोड़ की ठगी करने वाले भाई बहन गिरफ्तार

जोधपुर,शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र नयापुरा कीर्तिनगर में लोगों से निवेश के नाम पर चार करोड़ की ठगी करने वाले भाई बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया है। इसमें परिवार के काफी लोग शामिल थे। इस बारे में कई लोगों ने मंडोर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी थी। मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

ये भी पढ़ें- पैदल राहगीर को कार ने मारी टक्कर, मौत

थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि प्रकरण मेें भाई बहन सरोज और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर तीन दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इसका मुख्य आरोपी अन्य भाई बाल किशन है जो पुलिस के हाथ नहीं लगा है। लोगों से धन दोगुना करने के नाम पर चार करोड़ रूपए ऐंठ लिए गए थे। लोगों को बेहतर मुनाफे का लालच देकर यह रकम ऐंठी गई थी। सनद रहे कि शनिवार को आस पास के लोगों ने दुकानदार बालकिशन के खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन भी किया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: