Doordrishti News Logo

शादी समारोह में तीन कारों के शीशे फोड़ कर थैले चुराए

-थैले में आर्टिफिशियल ज्वैलरी के साथ कपड़े थे
-फुटेज से तलाश

जोधपुर,शहर के शास्त्रीनगर स्थित ए सेक्टर मेें चल रहे एक शादी समारोह में रात के समय अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन कारों के शीशे फोडक़र उसमें रखे दो थैले चुरा लिए। बैग मेें आर्टिफिशियल ज्वैलरी के साथ कपड़े आदि थे। दो कारों में बैग उड़ाए गए जबकि एक में कुछ नही गया। इस बाबत अब शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़िए- हैडकांस्टेबल निलंबित,तीन पुलिस कर्मियों को थाने से हटाया

थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पाल रोड स्थित अमर नगर का रहने वाला रजत पुत्र राजेश जीरावला 6 फरवरी की रात को अपने मित्र की शादी में ए सेक्टर शास्त्रीनगर आया हुआ था। यहां मित्र के घर के पीछे 15-20 कारें खड़ी थी। जब वह शादी से लौट कर वापिस आया तो कार के शीशे फूटे हुए मिले। उसके पास में ही दो अन्य कारों के भी शीशें फूटे हुए थे। थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि एक कार से कोई सामान नही गया मगर दो कारों से थैले पार हुए हैं। जिनमें आर्टिफिशियल ज्वैलरी के साथ कपड़े आदि थे। घटनास्थल के आस पास कोई कैमरे नही लगे हैं। मगर पुलिस की तरफ से फिलहाल अन्य स्थान पर लगे कैमरों को जांच कर चोरों का पता लगाया जा रहा है। जांच हैडकांस्टेबल कमलेश कुमार को दी गई है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026