Doordrishti News Logo

बाहर दो हजार में खरीदी आंसर की,नकल मारते पकड़ा गया

रेलवे भर्ती परीक्षा

  • शातिर ने दो हजार मेें बेची आंसर की पर्ची
  • बाकी पैसे बाद मेें लेने का कहा

जोधपुर, शहर में आयोजित हुई रेलवे भर्ती परीक्षा में एक अभ्यर्थी को पर्ची से नकल मारते पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि उसे परीक्षा केंद्र के बाहर ही अज्ञात शख्स ने आंसर की पर्ची दी थी, बदले दो हजार रूपए लिए। परीक्षा में जब वह ऑनलाइन परीक्षा दे रहा था तब पर्ची से नकल मारते पकड़ा गया। उसे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना में अब अज्ञात शख्स का पता लगाया जा रहा है।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि रेलवे भर्ती परीक्षा का आयोजन होरिजन टेक्नोलॉजी परीक्षा केंद्र पर ऑनलाइन हुआ था। तब वहां तैनात वीक्षक कैलाश परिहार ने एक अभ्यर्थी को पर्ची से नकल मारते पकड़ा। इस पर बाद में आरोपी हरियाणा के हिसार स्थित अकबरवास निवासी राकेश पुत्र रामफल को गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाधिकारी जुल्फिकार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसे परीक्षा केंद्र के बाहर एक शख्स मिला था। जिसने परीक्षा में आने वाले प्रश्नों की आंसर-की दी थी। बदले में दो हजार उसके पास थे जो उसे दिए गए। परीक्षा पास होने के बाद और रूपए देने की बात की। इस बारे में अभ्यर्थी के खिलाफ राजस्थान परीक्षा अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026