Doordrishti News Logo

पुलिस चौकी की सफाई में मिला बम, मचा हडक़ंप

जोधपुर, शहर में मंगलवार को दोपहर में भगत की कोठी पुलिस चौकी परिसर में सफाई के समय बम मिला। बम देखकर एक बार हडकंप मच गया। मौके पर अधिकारियों को सूचना दी गई और फिर बम डिस्पोजल टीम को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि बम काफी पुराना है और जंग लगा है।

पुलिस चौकी की सफाई में मिला बम, मचा हडक़ंप

भगत की कोठी थानाधिकारी प्रदीप शर्मा के अनुसार चौकी परिसर की सफाई के समय मिट्टी के नीचे बम दबा मिला है। बम निष्क्रिय अवस्था में ही है। बम पर सेना का साइन होने से आर्मी को सूचित किया गया है। आर्मी के द्वारा ही निरस्तीकरण किया जाएगा। 20 साल से अधिक पुराना बताया जा रहा है। प्रदीप शर्मा ने बताया कि निर्धारित नोम्स के अनुसार आर्मी को सुपुर्द किया जाएगा। बम डिस्पोजल टीम ने बताया कि आर्मी का प्रोजेक्टाइल मोशन है। यह मशीन में डाल कर छोड़ा जाने वाला बम है।

पुलिस चौकी की सफाई में मिला बम, मचा हडक़ंप

आसपास जमा हुई लोगों की भीड़

पुलिस चौकी भगत की कोठी परिसर में कच्चे एरिये की सफाई के दौरान शाम को मिट्टी में दबा बम मिला। बम मिलने से एक बारगी सभी अलर्ट हो गए। आस-पास लोग जमा हो गए। इसकी सूचना बम डिस्पोजल टीम को दी गई। टीम ने बम को फिर से मिट्टी में सुरक्षित रखने का बोला। टीम आती तब तक बम को वापस मिट्टी में दबाकर रखा गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026