Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कृषि मंडी के नजदीक एक होटल में पुलिस ने शाम को रेड देकर देह व्यापार का खुलासा किया। हौटल संचालक और एक युवती को वहां पर पीटा एक्ट में हिरासत में लिया गया। अब दोनों से पड़ताल की जा रही है। होटल किराए पर चल रही थी।

एसीपी पश्चिम नूर मोहम्मद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बासनी कृषि मंडी के पास में नसरानी होटल में देह व्यापार चल रहा है। इस पर एक सिपाही को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। तब सूचना पुख्ता होने पर स्वयं एसीपी नूरमोहम्मद, बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी, महिला थाना पश्चिम प्रभारी मुक्ता पारिक एवं पुलिस जाब्ता वहां पर पहुंचा।

होटल पकड़ा देह व्यापार

एसीपी ने बताया कि होटल संचालक मूलत: सीकर का रहने वाला सुरेंद्र बताया गया है। हाल में वह चौखा की तरफ रहता है। उसने यह होटल चार साल पहले किराए पर ली थी। वह रिशेप्शन पर बैठा था और सिपाही ने उससे ही बात की थी। पुलिस जाब्ते ने होटल में रेड देकर एक कमरे से हरियाणा की युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इस पर इनके खिलाफ अब पीटा की कार्रवाई कर केस दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। युवती अविवाहित है। संदेह है कि होटल संचालक बाहर से लड़कियों को बुलाकर उक्त गतिविधियां चला रहा था।

>>> सोलंकिया तला में पांच चिंकारा हिरणों के शिकार से क्षेत्र में फैली सनसनी

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026