Doordrishti News Logo

नगरपालिका चुनाव परिणाम

पाली, जिले की सात नगर पालिकाओं के 195 वार्डो में हुए चुनाव में भाजपा 104, कांग्रेस के 59 एवं निर्दलीय 32 उम्मीदवार विजयी रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप एवं चुनाव पर्यवेक्षक ने मतगणना कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक सोहनलाल शर्मा एवं लाइजन अधिकारी डीके शर्मा मौजूद थे। मतगणना को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के कडे बंदोबश्त किए जिसके चलते मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। बाली नगर पालिका के 25 वार्डो में हुए चुनाव में भाजपा के 16, कांग्रेस के 5 एवं 4 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। इसी प्रकार खुडाला फालना के 25 वार्डो में भाजपा के 8, कांग्रेस के 6 एवं 11 निर्दलीय, जैतारण के 25 वार्डो में भाजपा के 14, कांग्रेस 6 एवं निर्दलीय 5, रानीखुर्द के 20 वार्ड में भाजपा 11, कांग्रेस 7 एवं 2 निर्दलीय, तखतगढ़ नगर पालिका के 25 वार्ड में भाजपा 16, कांग्रेस 4 एवं 5 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। इसी प्रकार सादड़ी के 35 वार्ड में भाजपा के 19, कांग्रेस के 12 एवं 4 निर्दलीय तथा सोजत सिटी के 40 वार्डों में भाजपा के 20, कांग्रेस के 19 एवं एक निर्दलीय उम्मीदवार विजय रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026