Doordrishti News Logo

देर रात जोधपुर पहुंचकर प्रदेश महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर ने ली पांच घंटे की मैराथन बैठक

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी ने जोधपुर की प्रतिष्ठित जिला प्रमुख सीट फिर से भाजपा का कमल खिलाने और पंचायत समितियों में अधिक से अधिक भाजपा के उम्मीदवार जीतकर आए इसी उद्देश्य से जोर-शोर से तैयारियां की है। जिले में दूसरे चरण का मतदान हुआ। इसके बाद होने वाले तीसरे चरण के लिए भाजपा के प्रमुख नेता लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर भी शनिवार देर रात जोधपुर पहुंचे। इसके बाद आज भाजपा के चुनाव कार्यालय में प्रमुख नेताओं की बैठक में फीडबैक लिया।

भाजपा पंचायती राज चुनाव के जिला संयोजक त्रिभुवन सिंह भाटी ने बताया कि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने शनिवार देर रात तक भावी में चुनावी बैठक को संबोधित किया। जोधपुर सांसद केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी, पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई, पूर्व सांसद रामनारायण डूडी सहित अनेक भाजपा नेताओं ने सघन दौरे कर चुनावी सम्पर्क साधा।

इस बीच प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने रविवार को भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय में जिला चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी, सह जिला चुनाव प्रभारी जालोर विधायक जोगेशवर गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, देहात के प्रभारी महेन्द्र बोहरा एवं भाजपा देहात के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जोधपुर जिले में चुनाव से जुड़े भाजपा के प्रमुख नेताओं से चर्चा की। करीब पांच घंटे चली इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रथम व दूसरे चरण में मतदान को लेकर विस्तार से फीडबैक लिया। एक सितम्बर को होने वाले अन्तिम चरण के चुनाव में पूरी ताकत के साथ प्रचार कर अधिक से अधिक सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इसके बाद प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर बाड़मेर रवाना हो गए।

ये भी पढें – मुख्यमंत्री को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वास्थ्य में हो रहा लगातार सुधार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026