प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर भाजपा चलायेगी सेवा पखवाड़ा अभियान
  • 15 दिन तक आयोजित होंगें विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य
  • गांधी जयन्ती पर होगा समापन
  • भाजपा जोधपुर शहर जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों को लेकर कार्यशाला सम्पन्न 
जोधपुर(डीडीन्यूज),प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर भाजपा चलायेगी सेवा पखवाड़ा अभियान। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन की रूपरेखा तय करने हेतु भाजपा जोधपुर शहर जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में प्रभारी महेन्द्र बोहरा, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कार्यशाला का प्रारम्भ मंचासीन अतिथि पाली नगर पालिका के पूर्व चैयरमेन महेन्द्र बोहरा,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत,भाजयुमो के प्रदेश महामन्त्री नरपत सिंह,कार्यक्रम के जिलाध्यक्ष संयोजक प्रतिपाल सिंह वालेचा,सह संयोजक मनीष परिहार, राकेश बागरेचा,भवानी प्रताप सिंह शेखावत,अरविन्द सांखला ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता पाली नगर पालिका के पूर्व चैयरमेन व प्रभारी महेन्द्र बोहरा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा का मूल उद्देश्य समाज के गरीब,शोषित और वंचित वर्ग तक पहुंचना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा परमो धर्मः’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। इस दौरान आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान,रक्तदान शिविर,वृक्षारोपण एवं स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।
सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं है बल्कि यह राष्ट्रहित और समाजसेवा का संकल्प है। मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में अग्रसर है। सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि सेवा पखवाड़ा के प्रत्येक कार्यक्रम में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करें।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक सेवा भाव का उत्सव है। सभी कार्यकर्ताओं को सेवा भाव से जुड़े रहकर इस पखवाड़े को सफल बनाना है। उन्होंने आह्वान किया कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर स्वच्छता,वोकल फोर लोकल,खेलकूद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों को जन-जन तक ले जाएं।
भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि कार्यशाला के अंत में यह संकल्प लिया गया कि सेवा पखवाड़ा के प्रत्येक कार्यक्रम में सांसद, विधायक,जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश महामन्त्री नरपत सिंह ने भी विचार व्यक्त किये तथा पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यशाला का संचालन कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रतिपाल सिंह वालेचा ने किया। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी ओमप्रकाश दैया,गौरव जैन,सुनील भाटी, शिवकुमार सोनी,गिररवर सिंह, सम्पत सिंह,मनीष पुरोहित,पवन आसोपा,माधवी सिंह सोलंकी, वरूण धाणदिया,बरखा हंस,राकेश बागरेचा,महेश व्यास,पवन वैष्णव, पुरूषोतम मूंदड़ा,चन्द्रेश लोढ़ा, घनश्याम वैष्णव,कैलाश गौड़, कुलदीप जांगिड,जगदीश धाणदिया, अजय त्रिवेदी,अरविन्द सांखला, चक्रेश मेहता,निखिल टाक, आशुतोष बोड़ा,गणपत सागर,तरुण भाटी, गीता कंवर राजपुरोहित,पदम सिंह कच्छवाह,मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी,विकास सामरिया, रणजीत सिंह ज्याणी,उमेश पलिया, पूजा सुराणा,अरविन्द पुरोहित, हरीसिंह पंवार,अमित सिंघाटिया, भैरूदास वैष्णव,सुरेश मेघवाल, हेमंत जानयानी,पंकज भाटी,महेन्द्र सिंह शेखावत,सेवा पखवाड़ा के मण्डल संयोजक-सह-संयोजक मंजू मेवाड़ा,गिरधारी वैष्णव,घनश्याम भाटी,नरेन्द्र फितानी,कैलाश परिहार, अनिल कुमार प्रजापत,धर्मेंद्र गेहानी, गुरु प्रकाश रांकावत,खेमसिंह चारण,हिमांशी दाधीच,संगीता बोहरा,अमीन करवा,पारसराम तिवारी,ललित चौधरी,अशोक भाटी, सुनील बोडा,चिराग धारीवाल, दीपक सोलंकी,विश्ववेशर नाडोला, शंकरलाल चौधरी,वीरेंद्र सिंह चौहान, मनीष गुप्ता,नरेन्द्र जाजड़ा और संदीप जोशी,विष्णु सरगरा,प्रियंका त्यागी,रामचन्द्र शर्मा,रमेश डाबी, ओमप्रकाश मेवाड़ा,अशोक भाटी उपस्थित थे।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025